अभिषेक बच्चन के नाम पर रखा गया था कृष्णा अभिषेक का नाम

अभिषेक बच्चन के नाम पर रखा गया था कृष्णा अभिषेक का नाम

नई दिल्ली। कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक ने अपने नाम से जुड़ी एक कहानी शेयर की है। कृष्णा ने बताया है कि उनकी मां ने उनका नाम अभिषेक बच्चन के नाम पर रखा था क्योंकि वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थीं। हालांकि जब कृष्णा फिल्म इंडस्ट्री जॉइन करने वाले थे तो उन्होंने अपना नाम बदल लिया ताकि किसी तरह का कनफ्यूजन पैदा नहीं हो जाए। कृष्णा अभिषेक मनीष पॉल के पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे जहां पर उन्होंने अपना नाम बदले जाने के पीछे का किस्सा सुनाया।

rajeshswari

अभिषेक बच्चन संग कर चुके हैं काम
कृष्णा अभिषेक टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का खास हिस्सा हैं। जहां तक बात है कृष्णा अभिषेक की अभिषेक बच्चन के साथ ट्यूनिंग की तो दोनों ने साल 2012 में आई फिल्म ‘बोल बच्चन’ में साथ काम किया है। इस फिल्म में अजय देवगन ने भी अहम किरदार निभाया था लेकिन कृष्णा और अभिषेक बच्चन की जोड़ी सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग साबित हुई।

अभिषेक बच्चन के नाम पर रखा गया था नाम
मनीष पॉल के साथ बातचीत में कृष्णा अभिषेक ने बताया, ‘मेरा नाम अभिषेक शर्मा है। मेरी मां अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थीं। जब मैं पैदा हुआ तो उन्होंने मेरा नाम उनके (अमिताभ बच्चन के) बेटे के नाम पर अभिषेक रख दिया। तो मेरा नाम अभिषेक बच्चन के नाम पर अभिषेक रख दिया गया। फिर मेरे नाम से अभिषेक हटाकर कृष्णा कर दिया गया जिसकी वजह थे अभिषेक।

‘एक अभिषेक तो पहले से ही है’
अपने नाम के बदलाव के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, ‘जब मैं एक्टिंग की दुनिया में आया तो मुझे बताया गया कि पहले से ही अभिषेक नाम से एक एक्टर है। उन दिनों वेबसाइट्स पॉपुलर हो रही थीं। तो जब अभिषेक नाम टाइप किया जाता था तो अभिषेक बच्चन का नाम और फोटोज ऊपर आने लगते थे। मुझे इस बारे में बताया गया तो मैंने सोचा कि ये होना ही था, वो बच्चन परिवार हैं।

इसे भी पढ़े   अब Ayodhya और Meerut में चला बुलडोजर, लिया गया ये बड़ा एक्शन

इस तरह बदल लिया अपना नाम
मुझे बताया गया कि अपना नाम अभिषेक की जगह कुछ और रख लूं। तो इस तरह मैंने अपना नाम कृष्णा अभिषेक कर लिया। कृष्णा अभिषेक की शादी टीवी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह से हुई थी। दोनों के चार साल के ट्विन्स हैं जिनके नाम उन्होंने रेयान और कृष्णांग रखे हैं। कृष्णा अभिषेक आरती शर्मा के भाई हैं और गोविंदा उनके मामा लगते हैं।
शादी के आउटफिट्स
खबर ये भी आ रही है कि मलाइका शादी में सिंपल साड़ी पहनेंगी वहीं अर्जुन कुर्ता। वहीं वेडिंग पार्टी में दोनों वेस्टर्न आउटफिट्स पहनेंगे।

कौन होगा शामिल
मलाइका और अर्जुन ज्यादा धूम-धाम से नहीं बल्कि इंटीमेट वेडिंग चाहते हैं। दोनों शादी रजिस्टर करने के बाद वेडिंग पार्टी दे सकते हैं। पार्टी में उनके इंडस्ट्री के क्लोज फ्रेंड्स और परिवार मेंबर्स शामिल होंगे। शादी में कपूर परिवार, मलाइका के परिवार वाले और उनकी दोस्त जिसमें करीना कपूर खान भी शामिल हैं।

अपने रिश्ते की अर्जुन ने की थी तारीफ
अर्जुन ने इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि हमारे रिश्ते की खास बात ये है कि हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते हैं। हमारे रिश्ते को लेकर जब नेगेटिव कमेंट्स किए जाते हैं तब हमने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। मलाइका को काफी कुछ झेलना पड़ता है, लेकिन मैं देखता हूं कि कैसे वह शांती से हम संभाल लेती हैं। मुझे भी और इस रिश्ते को भी। हमें गर्व होता है कि हमारे रिश्ते के जरिए हम उस फेक सोच को तोड़ते हैं जिसमें उम्र देखी जाती है। हम देखते हैं कि हमारे बाद अब लोग धीरे-धीरे अपने रिलेशनशिप पर स्टैंड ले रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *