32 साल के कन्नड़ स्टार सतीश वज्र की हत्या:फ्लैट में खून से लथपथ मिली लाश

32 साल के कन्नड़ स्टार सतीश वज्र की हत्या:फ्लैट में खून से लथपथ मिली लाश

नई दिल्ली। कन्नड़ इंडस्ड्री के राइजिंग स्टार सतीश वज्र की हत्या हो गई है। 32 वर्षीय एक्टर की खून से लथपथ लाश घर से बरामद हुई है। सतीश बेंगलुरु के आरआर नगर में रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हत्या के शक में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन महीने पहले ही सतीश की पत्नी ने आत्महत्या की थी।

rajeshswari

धारदार हथियार से हत्या की गई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रविवार की है। सतीश के मकान मालिक ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। उन्होंने ही फ्लैट से खून निकलते हुए देखा था। इसके बाद जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा गया तो पता चला कि सतीश जैसे ही घर लौटे, दो अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनकी जान चली गई। इसके बाद सतीश के हत्‍यारे वहां से फरार हो गए।

पुलिस को सतीश के साले पर शक
सतीश वज्र ने अपने परिवार के खिलाफ के जाकर शादी की थी। इस शादी से ना सतीश के और ना ही उनकी पत्नी के परिवार वाले खुश थे। दोनों परिवारों के बीच हमेशा लड़ाई की स्थिति बनी रहती थी। पारिवारिक कलह ही सतीश की पत्नी के सुसाइड का कारण माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शक है कि बहन की मौत का बदला लेने के लिए सतीश के साले ने ही उन पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सतीश के साले और उनके ससुराल वालों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े   ओवल में रचा गया इतिहास: भारत ने 6 रन से जीता 5वां टेस्ट,

लगोरी फिल्म से किया था डेब्यू
सतीश वज्र कर्नाटक के मांड्य जिले के रहने वाले थे। उन्होंने फिल्म लगोरी से अपना कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसी फिल्म से ही उनको पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ की कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग एक्टर काम किया था।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *