नवरात्रि में कुट्टू की ट्राई करें टेस्टी डोसा

नवरात्रि में कुट्टू की ट्राई करें टेस्टी डोसा

नवरात्र के व्रत आज यानी 26  सितंबर 2022, सोमवार से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022, बुधवार को समाप्त होने वाले हैं। नवरात्रि के इन 9 दिनों में माता के भक्त उनकी पूजा उपासना करने के साथ 9 दिन तक व्रत भी रखते हैं। इस व्रत में फलाहार करने के लिए लोग ज्यादातर कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाकर खाते हैं। लेकिन आप अगर हर नवरात्रि कुट्टू की पकौड़ी खाकर बोर हो चुके हैं तो इस नवरात्रि टेस्ट में थोड़ा बदलाव करते हुए बनाएं टेस्टी कुट्टू का डोसा।आइए जानते हैं क्या है रेसिपी।

कुट्टू का डोसा बनाने के लिए लगने वाली सामग्री-

rajeshswari

आलू की फीलिंग के लिए-

-3 उबले हुए आलू

-तलने के लिए घी

-1/2 टी स्पून सेंधा नमक

-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

-1/2 टी स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ

डोसा बनाने का तरीका-

-5 टेबल स्पून कुट्टू का आटा

-1/2 टी स्पून अरबी

-1/2 टी स्पून सेंधा नमक

-1/2 टी स्पून अजवाइन

-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

-1 टी स्पून अदरक

-1 टी स्पून कटी हुई हरी मिर्च

-घी

-अजवाइन

कुट्टू का डोसा बनाने का तरीका-

आलू की फीलिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें आलू ​को डालकर मैश करें। अब इसके सभी मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को हल्का ब्राउन होने तक कुछ मिनट अच्छे से भूनने के बाद एक तरफ रख दें। अब डोसा बनाने के लिए एक बाउल में अरबी को मैश करके आटा, पानी और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और हरी मिर्च डालकर एक बार दोबारा मिला लें। इस मिश्रण में पानी डालकर उसका एक स्मूद बैटर बना लें।

इसे भी पढ़े   बघवानाला में बाढ़ का कहर

अब एक फ्लैट पैन लेकर उसपर घी लगाएं। कड़छी की मदद से डोसे के बैटर को पैन पर फैला लें। कुछ देर डोसे को पकाने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा घी डालकर और पका लें। ऐसा करने से डोसा क्रिस्पी बनेगा। अब डोसे को दूसरी तरफ से भी पलटकर सिकने दें। आप अब डोसे के बीच में फीलिंग रखकर उसे फोल्ड कर दें। आप इस व्रत के डोसे को पुदीने या नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *