गोवा के बागा बीच पर दर्दनाक हादसा, तेज लहर में बहकर युवक की मौत

गोवा के बागा बीच पर दर्दनाक हादसा, तेज लहर में बहकर युवक की मौत

पणजी । गोवा के प्रसिद्ध बागा बीच पर मानसून के दौरान समुद्र की उफनती लहरों ने एक पर्यटक की जान ले ली। कर्नाटक के बीजापुर निवासी 33 वर्षीय युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ गोवा घूमने आया था। समुद्र किनारे हुई इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार युवक समुद्र तट के पास एक चट्टान पर बैठकर प्राकृतिक दृश्य का आनंद ले रहा था। इसी दौरान अचानक एक विशाल और तेज लहर आई, जिसने उसे अपनी चपेट में ले लिया और गहरे समुद्र की ओर खींच ले गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन समुद्र की तेज धाराओं और ऊंची लहरों के कारण कोई सफलता नहीं मिल सकी। युवक ने भी काफी देर तक खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लहरों के बीच फंस गया और देखते ही देखते लोगों की नजरों से ओझल हो गया।


घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मानसून के दौरान समुद्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और समुद्र किनारे जोखिम भरे स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   एटा: जुआ मामले में लापरवाही पर SHO सहित 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *