डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

डंपर ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के भदासना हवाई अड्डे के मोड़ पर गुरुवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में खेमपाल और सौरभ की मौके पर मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, दो बाइकें आपस में टकरा गई थीं। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।


हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवकों के शव हाईवे पर और घायल युवक सड़क किनारे दिखाई दे रहा है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

इसे भी पढ़े   नीट पेपर लीक जांच में बीएचयू कनेक्शन, दो छात्रों पर एजेंसियों की नजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *