600वें टेस्ट में भारत का विजय परचम, श्रीलंका को 165 रन से दी शिकस्त

600वें टेस्ट में भारत का विजय परचम, श्रीलंका को 165 रन से दी शिकस्त

गॉल। भारत ने अपने 600वें टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की जीत के नायक 24 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए और दूसरी पारी में छह विकेट झटके।

rajeshswari


भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में श्रीलंकाई टीम पांचवें दिन 77.4 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। एक समय श्रीलंका 175 रन पर छह विकेट गंवा चुका था और जीत के लिए 196 रन की जरूरत थी।


सुथार ने 75वें ओवर में तीन विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर दी। उन्होंने पहले सोनल दिनूषा को 84 रन पर आउट किया। इसके बाद प्रभात जयसूर्या को पहली गेंद पर बोल्ड किया और अगली गेंद पर लाहिरू कुमारा को ऋषभ पंत के हाथों कैच करा दिया। अगले ओवर में केशरा नुवान्था को बोल्ड कर उन्होंने श्रीलंका की पारी समेट दी। यह सुथार का लगातार दूसरे टेस्ट में दूसरा पांच विकेट हॉल रहा। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।


देवदत्त पडिक्कल का शतक भी भारत की जीत में निर्णायक रहा। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम श्रीलंका के सामने 371 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही।


मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और निरोशन डिकवेला के बीच मजेदार बातचीत भी देखने को मिली। स्क्वायर लेग पर खड़े यशस्वी ने डिकवेला से कहा कि एक छक्का मारो, मैं तुम्हें IPL में ले जाऊंगा। डिकवेला ने मजाक में जवाब दिया कि पहले IPL में ले जाओ, फिर छक्का मारूंगा। यशस्वी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे जरूर ले जाएंगे। दिलचस्प बात यह रही कि इसी ओवर में डिकवेला ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और स्लिप में कैच देकर आउट हो गए।
भारत की इस जीत के साथ 600वें टेस्ट का जश्न भी खास बन गया। अब सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की नजर 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगी।

इसे भी पढ़े   पत्रकार वार्ता में मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *