दहेज़ न मिलने पर विवाहिता को पीटकर भगाया

दहेज में बाइक व नकदी की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके में पनाह लेकर पति सहित पांच पर मारपीट कर उत्पीड़न व दहेज प्रतिशेध की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

rajeshswari

नानपारा कोतवाली के राढ़नटोला नई बस्ती निवासिनी राबिया पत्नी सलमान उर्फ अलमास ने कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़िता के मुताबिक पति व ससुराल वाले मायके से बाइक व नकदी लाने को दबाव डाल मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे 26 सितम्बर को पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने मायके में पनाह लेकर पति सहित पांच के विरुद्ध मारपीट कर उत्पीड़न व दहेज प्रतिषेध अधिनियम में केस दर्ज कराया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहकीकात चल रही है, केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े   कानपूर : कार मैकेनिक मुख्तार ने की सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *