नवजात शिशु के लावारिस हाल मे पाए जाने से हड़कंप

नवजात शिशु के लावारिस हाल मे पाए जाने से हड़कंप

घोरावल (सोनभद्र)। शनिवार की सुबह स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बकौली गांव मे एक किसान के खेत में नवजात शिशु के लावारिस हाल मे पाए जाने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त नवजात शिशु बकौली गांव मे मुख्य सड़क से लगभग दो सौ मीटर छोड़कर के एक किसान के परती खेत में मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। जानकारी होते ही प्रधान मनोज कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह व ग्रामीण वहाँ पहुंचे। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि तब तक शिशु जीवित था। बोरे के ऊपर लेटा हुआ था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस तथा पीआरवी मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में शिशु की मौत हो गई जोकि लड़का था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात शिशु मृत हाल में बोरे के ऊपर पड़ा मिला था। जोकि लावारिस बताया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   IPL 2022 के फाइनल से पहले 'बागी' हुआ ये खिलाड़ी,छोड़ा इस टीम का साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *