पीएम मोदी ने यूपी की जनता को दी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात;वीर योद्धाओं को किया नमन

पीएम मोदी ने यूपी की जनता को दी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सौगात;वीर योद्धाओं को किया नमन
ख़बर को शेयर करे

जालौन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा में कह कि देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इससे बहुत सावधान रहना है।

PM ने भाषण बुंदेली भाषा में शुरू करते हुए कहा- वेदव्यास की जन्मस्थली बुंदेलखंड, हमारी बाईसा लक्ष्मीबाई की धरती पे बेर-बेर आबे को अवसर मिलो, हमें बहुतइ प्रसन्नता भई। बुंदेलखंड की एक और चुनौती को कम करने के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए हम जल जीवन मिशन पर काम कर रहे हैं।

PM ने यहां उड़ीसा के कलाकारों की बनाई झांकी भी देखी। PM ने कहा,’यूरोप के कई देश ऐसे हैं, जहां पर पुराने किले देखने का पैटर्न है। यह बहुत बड़ा टूरिज्म सेक्टर बनता है। आज मैं योगी जी से कहूंगा यहां टूरिज्म सर्किट बनाएं। इससे दुनिया भर के लोग यहां आएं और किले देखें।’

मोदी ने योगी की तारीफ करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के लोगों ने मिलकर CM योगी के नेतृत्व में UP की तस्वीर बदल दी है। यहां कानून व्यवस्था सुधरी है। कनेक्टिविटी भी बढ़ रही है।

PM की बड़ी बातें-
रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेस-वे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है।
हम कोई भी फैसला लें, निर्णय लें, नीति बनाएं, इसके पीछे सबसे बड़ी सोच यही होनी चाहिए कि इससे देश का विकास और तेज होगा। हर वो बात, जिससे देश को नुकसान होता है, देश का विकास प्रभावित होता है,उसे हमें दूर रखना है।

इसे भी पढ़े   शुआट्स एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के चांसलर और वाइस चांसलर समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज

जिस UP में सरयू नहर परियोजना को पूरा होने में 40 साल लगे, जिस UP में गोरखपुर फर्टिलाइजर प्लांट 30 साल से बंद पड़ा था, जिस UP में अर्जुन डैम परियोजना को पूरा होने में 12 साल लगे, जिस UP में अमेठी रायफल कारखाना सिर्फ एक बोर्ड लगाकर पड़ा हुआ था, उस UP में अब इन्फ्रास्ट्रक्चर पर इतनी गंभीरता से काम हो रहा है कि उसने अच्छे-अच्छे राज्यों को भी पछाड़ दिया है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेस-वे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा।

हम देश के लिए सिर्फ सुविधा नहीं गढ़ रहे हैं, बल्कि हम गति भी गढ़ रहे हैं। आज UP में एक लाख तीस हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं।
एक समय में UP में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे। आज UP में 35 मेडिकल कॉलेज हैं और 14 पर काम चल रहा है। आज देश में जो काम चल रहा है उसके दो पहलू हैं। एक इरादा और दूसरा मर्यादा है। हम देश के वर्तमान के लिए नई सुविधाएं ही नहीं गढ़ रहे हैं, हम 21वीं सदी के इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने में जुटे हैं। हम समय का ध्यान रखते हैं। काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हमारी सरकार में हुआ और हमारी सरकार में ही लोकार्पण हुआ।

योगी बोले- अब दबंगों से डरने की जरूरत नहीं
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- बुंदेलखंड में दबंगों की वजह से लोग अपनी पुश्तैनी जमीन पर घर नहीं बना सकते थे। घरौनी योजना की वजह से अब संभव हो पाया है कि जिनके कागज नहीं हैं, अब वे अपना घर बना सकते हैं। आजादी के बाद से बुंदेलखंड की प्रतीक्षा आज खत्म हुई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में मात्र 40.42% मतदान,प्रत्याशियों की नींद उड़ी 

प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे दिया। आपने 2019 में अर्जुन सहायक परियोजना दी। बुंदेलखंड ‘हर घर नल का जल’ की ओर बढ़ रहा है। जब आप इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने जा रहे हैं तो बताना चाहता हूं कि दिल्ली से बुंदेलखंड की दूरी 6 घंटे की हो जाएगी।

PM मोदी के UP आने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें आधी अधूरी सड़क दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की हड़बड़ी बताती है कि इसका डिजाइन भी ऐसे ही चलताऊ बना है, तभी डिफेंस कॉरिडोर के पास होने के बाद भी यहां भाजपा सरकार, सपा काल में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी हवाई पट्टी न बना पाई। इसे चित्रकूट तक विकसित न करना दूरदृष्टि की कमी है।’

फरवरी-2020 में प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास
इस एक्सप्रेस-वे को बनाने के लिए 36 महीने का समय तय किया गया था, लेकिन यह रिकॉर्ड 28 महीनों में बनकर तैयार हुआ है। फरवरी-2020 में प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था। यह 4 लेन का है। भविष्य में इसे 6 लेन का भी किया जा सकता है।

एक्सप्रेस-वे के किनारे 7 लाख पेड़ लगाए जाएंगे
यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट जिले के भरतकूट क्षेत्र के पास गोंडा गांव में खत्म होगा। एक्सप्रेस-वे पर 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन है। इसके किनारे 7 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाने में 14,850 करोड़ रुपए की लागत आई है।

चित्रकूट से दिल्ली का सफर 6 से 7 घंटे में तय होगा
पहले चित्रकूट से कानपुर और फिर इटावा, आगरा के रास्ते दिल्ली जाना पड़ता था। इस सफर में 12 से 14 घंटे तक का वक्त लगता था। सफर की दूरी करीब 700 किलोमीटर थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद अब ये दूरी सिर्फ 626 किलोमीटर रह जाएगी। यानी, अब यह सफर 6 से 7 घंटे में पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 110 मीटर होगी। पैदल चलने वाले राहगीरों और पशुओं के लिए जगह-जगह अंडरपास बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़े   तालाब में मछली मारने के दौरान मगरमच्छ के हमले

एक्सप्रेस-वे बदल देगा बुंदेलखंड की तकदीर
सफर को बनाएगा आसान: भविष्य में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज एक्सप्रेस-वे के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ने पर पूरे प्रदेश में सफर आसान हो जाएगा।
200 गांवों को होगा फायदा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में शामिल 7 जिलों के 200 से ज्यादा गांव के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इसमें बुंदेलखंड के 150 से ज्यादा गांव शामिल हैं।

बुंदेलखंड में जमीन मजबूत कर रही भाजपा
एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर भाजपा बुंदेलखंड को अपना गढ़ बनाए रखने की तैयारी कर रही है। भले ही बुंदेलखंड में लोकसभा की चारों लोकसभा सीटें BJP के पास हैं, फिर भी पार्टी मिशन-2024 को अभी से मजबूत करने में लग गई है।

बुंदेलखंड की सभी चार लोकसभा की सीटें बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा, जालौन और झांसी-ललितपुर में भाजपा ने 2014 में भी जीत दर्ज की थी। इसी तरह झांसी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर इन 7 जिलों की 19 विधानसभा सीटों में से 16 सीटें BJP ने जीती थीं। 3 सीटें समाजवादी पार्टी को मिलीं थीं।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *