प्रियंका चोपड़ा ने स्कूल में बच्ची को गोद में लेकर पढ़ाया;देखने के लिए छत पर चढ़े लोग

प्रियंका चोपड़ा ने स्कूल में बच्ची को गोद में लेकर पढ़ाया;देखने के लिए छत पर चढ़े लोग
ख़बर को शेयर करे

लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यानी बॉलीवुड की देसी गर्ल लखनऊ में हैं। यहां वह किसी फिल्म की शूटिंग करने नहीं,बल्कि यूनिसेफ की गुडविल ऐंबैस्डर के रूप में आई हैं। मगर, यहां भी प्रियंका ने अपना देसी अंदाज नहीं छोड़ा।

वह सोमवार को एक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। वहां उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। बच्चों को गोद में लिया। उन्हें पढ़ाया भी। फिर प्रियंका ने जमीन पर बैठकर स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे मील के बारे में भी पूछा।

सबसे पहले वह सुबह बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में पहुंची। यहां उन्होंने स्कूल के काम की शैली को देखा। इसके बाद निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। यहां जमीन पर बैठक बच्चों से तसल्ली से बात की। साथ ही उनसे पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

यहां शिक्षकों से पूछा गया कि पोषण आहार के रूप में क्या खिलाते हैं? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन और लंबाई भी नापी गई। यहां के कार्यक्रम में 11 बच्चों को लाया गया था।

प्रियंका को उनकी तस्वीर गिफ्ट की
बिजनौर के स्कूल में एक छात्रा ने प्रियंका को उनकी तस्वीर बना कर गिफ्ट की। उसने खुद यह तस्वीर बनाई थी। प्रियंका सुबह 8 बजे यहां पहुंची थीं। यहां से वह निगोहां के लिए गई थीं।

छत पर चढ़े लोग
जैसी ही लोगों को पता चला कि प्रियंका चोपड़ा आई हैं। वैसे ही सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। लोग अभिनेत्री को देखने के लिए छत पर चढ़। इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्यक्रम से अंदर मीडिया से लेकर सभी लोगों की एंट्री पर बैन लगा था। प्रियंका भारत में यूनिसेफ के कई अभियान से जुड़ी हैं। 2016 में उनको यह जिम्मेदारी मिली थी।

इसे भी पढ़े   चोरों ने चार घरों के ताला तोड़ किया हांथ साफ

दो दिन ऐसा रहेगा कार्यक्रम
सोमवार सुबह 7:30 बजे बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में शामिल होंगी।
9:30 बजे मोहनलालगंज के लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच मैं बच्चों से रूबरू होंगी।
दोपहर 12:30 चिनहट के उत्तर धोना जूनियर हाई स्कूल में जाएंगी।
3:45 बजे 1090 चौराहा पहुंचेंगी।

मंगलवार को ये रहेगा कार्यक्रम
सुबह 8:30 बजे लोकबंधु अस्पताल वन स्टॉप सेंटर और सरोजनी नगर स्थित PHC का दौरा
दोपहर 12:00 बजे न्यू बार्न केयर यूनिट वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय गोलागंज का दौरा।
3:30 बजे गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय से दौरे की समाप्ति।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *