कॉमनवेल्थ गेम्स,भारतीय महिला क्रिकेट टीम के निशाने पर गोल्ड मेडल,क्या है गेम प्लान

कॉमनवेल्थ गेम्स,भारतीय महिला क्रिकेट टीम के निशाने पर गोल्ड मेडल,क्या है गेम प्लान

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट मैचों की शुरुआत 29 जुलाई से होगी। इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया की खिलाड़ी यास्टिका भाटिया ने इस टूर्नामेंट से पहले गेम प्लान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की निगाहें गोल्ड मेडल पर हैं।

rajeshswari

यास्तिका ने कहा, ”हम इस मौके के लिए बेहद शुक्रगुजार हैं।. हमारे लिए अपने देश के लिए खेलना गर्व की बात है। हम इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं और हम मेडल जीतना चाहेंगे और गोल्ड से कम कुछ नहीं जीतेंगे।. हमारा लक्ष्य गोल्ड मेडल है और हम इसी दिशा में तैयारी कर रहे हैं।”

उन्होंने विरोधी टीम का जिक्र करते हुए कहा, ”हमारा ध्यान अपनी ताकत पर है और उसी पर काम कर रहे हैं। हम विरोधी टीम को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। हमारी टीम पहली बार एजबेस्टन में खेलेगी। इसलिए हम नई चुनौतियों के लिए तैयार हैं।”

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को मैच खेला जाएगा यह टूर्नामेंट का 5वां मुकाबला होगा,जो कि बर्मिंघम के एजबेस्टन में ही आयोजित होगा। टूर्नामेंट का पहला और दूसरा सेमीफाइनल 6 अगस्त को खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच का आयोजन 7 अगस्त को किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   जैकलीन फर्नांडिस के बर्थडे पर सुकेश बांटना चाहता है 100 iPhone 15 Pro
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *