जनपद में नामांकन के अंतिम दिन 7 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

जनपद में नामांकन के अंतिम दिन 7 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

नामांकन क्रय के दौरान कुल 35 नामांकन पत्रों की हुई थी बिक्री

rajeshswari

मऊ। (जनवार्ता)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत 70 घोसी लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सातवें चरण में होने वाले मतदान हेतु 7 मई से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन दाखिल का कार्यक्रम मंगलवार को  संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत 14 मई को नामांकन के अन्तिम दिन 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन विक्री एवं नामंकन दाखिल के दौरान कुल 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी, जिसमें  25 अभ्यर्थी राजनीतिक पार्टी से तथा 9 अभ्यर्थी निर्दलीय सम्मिलित हैं। इस प्रकार नामांकन प्रारंभ की तिथि से नामांकन के अंतिम तिथि तक कुल 34 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसका विवरण निम्न है- बालकृष्ण चौहान बहुजन समाज पार्टी तीन सेट, राजीव कुमार राय समाजवादी पार्टी चार सेट, अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तीन सेट, रामनरेश यादव जन राज्य पार्टी एक सेट, प्रेमचंद प्रगतिशील मानव समाज पार्टी दो सेट, विजय सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी तीन सेट, विनोद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया एक सेट, लीलावती मूल निवासी समाज पार्टी एक सेट, सुनील राजभर राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी एक सेट, ज्योतिर्मा पाठक अखिल भारतीय परिवार पार्टी एक सेट, याकूब अंसारी पीस पार्टी दो सेट, मदन मांग समाज पार्टी दो सेट, संतोष कुमार गुप्ता जन लोक विकास पार्टी एक सेट, अवधेश कुमार चौहान जन क्रांति पार्टी एक सेट, प्रेमचंद बहुजन मुक्ति पार्टी दो सेट, रोली अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी दो सेट, वीरेंद्र नाथ राम राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी एक सेट, सतीश चंद्र समझदार पार्टी एक सेट, हसरतुल्लाह लोक जन समाज पार्टी एक सेट, ईश्वर दयाल सिंह भारतीय सबका दल एक सेट, पंकज मौर्या राष्ट्रीय उदय पार्टी तीन सेट, राम बचन सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी एक सेट, संतोष जय गोविंद सिंह नागरिक विकास पार्टी एक सेट, ईस्माइल अंसारी आवामी पिछड़ा पार्टी एक सेट एवं गोपाल सिंह आजाद अधिकार पार्टी ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसे भी पढ़े   लुढ़क गए अडानी के शेयर,NDTV पर लग गया ब्रेक,अडानी Total पर भी लोअर सर्किट

इसके अलावा 9 निर्दलीय अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जिसका विवरण निम्न प्रकार है पवन कुमार चौहान निर्दल दो सेट, राजेंद्र राम निर्दल चार सेट, चंदन चौहान निर्दल एक सेट, राजेंद्र कुमार अग्रवाल निर्दल दो सेट, बद्रीनाथ निर्दल तीन सेट, सौदागर अली निर्दल एक सेट, प्रगेश कुमार निर्दल एक सेट, उज्जवल मिश्र निर्दल एक सेट एवं राजीव कुमार सिंह निर्दल ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *