चेन्नई के कारोबारी दंपती ने तिरुमला मंदिर को दान किए 121 किलो सोने के आभूषण

चेन्नई के कारोबारी दंपती ने तिरुमला मंदिर को दान किए 121 किलो सोने के आभूषण

चेन्नई। आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के कारोबारी वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने 121 किलो सोने के आभूषण दान कर धार्मिक जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। गुरुवार को किए गए इस दान की अनुमानित कीमत करीब 207.6 करोड़ रुपये बताई गई है। इसे आधुनिक भारत में किसी एक भक्त की ओर से मंदिर को दिए गए सबसे बड़े दान में से एक बताया जा रहा है।

rajeshswari

कौन हैं वर्धमान जैन?

वर्धमान जैन चेन्नई की हेल्थकेयर बीपीओ कंपनी एक्सेस हेल्थकेयर के सह-संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं। उन्होंने अपने भाई अनुराग जैन के साथ करीब एक दशक पहले इस कंपनी की शुरुआत की थी। पिछले वर्ष कंपनी की बहुलांश हिस्सेदारी न्यूयॉर्क की एक प्राइवेट इक्विटी फर्म को बेचे जाने की खबर सामने आई थी। इस सौदे का मूल्य छह हजार करोड़ रुपये से अधिक बताया गया था।

121 किलो सोना दान करने के पीछे क्या है वजह?

वर्धमान जैन के मुताबिक, करीब 15 महीने पहले उनके मन में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोना अर्पित करने की प्रेरणा आई थी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि भगवान वेंकटेश्वर को प्रतिदिन लगभग 120 से 121 किलो सोने के आभूषण पहनाए जाते हैं। इसके बाद उन्होंने 121 किलो की संख्या को दिव्य मानते हुए इसी वजन के आभूषण अर्पित करने का निर्णय लिया।

46 आभूषणों में जड़े हैं बेशकीमती रत्न

दान में कुल 46 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 33 अलग-अलग प्रकारों में तैयार किया गया है। इनमें 106 किलो सोने के आभूषण भगवान वेंकटेश्वर के लिए हैं। इनमें हीरे जड़ा मुकुट, पद्म पीठम, कटी-वरद हस्तम, कर्णाभरणम और पाद कवचम प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़े   रोपवे रूट पर 16 मीटर का दायरा होगा नो कंस्ट्रक्शन जोन,सड़क परिवहन मंत्रालय की बैठक आज

शेष 15 किलो सोने का उपयोग तिरुचूर स्थित देवी पद्मावती के लिए सोने की साड़ी तैयार करने में किया जाएगा। इन आभूषणों में 238.2 कैरेट हीरे, 2,247.7 कैरेट नीलम, 91.6 कैरेट पीला नीलम और 84.2 कैरेट माणिक-पन्ना जड़े हैं। इसके अलावा इनमें 2,916.5 ग्राम शालिग्राम पत्थर भी लगाए गए हैं।

दान के दौरान मौजूद रहे मुख्यमंत्री

इस विशेष अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने इस दान को तिरुमला के आधुनिक इतिहास की अभूतपूर्व घटना बताया। कारोबारी दंपती के इस योगदान की धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा हो रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *