दो दुकानों में भीषणआग लगी लाखों की संपत्ति जलकर राख

दो दुकानों में भीषणआग लगी लाखों की संपत्ति जलकर राख

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव कस्बे में दो दुकानों में शनिवार की सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से दुकान में रखे समान के साथ गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मालूम हो कि त्रिलोचन महादेव कस्बे में 50 साल से भगवती साव बीएस किराना, जनरल स्टोर तथा गिफ्ट सेंटर की दुकानें चल रही थीं। अचानक शॉर्ट सर्किट से शनिवार की सुबह आग लगी। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

rajeshswari

हैरान करने वाली बात तो ये है कि ऊपरी तल पर परिवार के साथ सोए दुकान मालिक को आग लगने की भनक तक नहीं लगी। लोगों ने सामने से पत्थर फेंककर जगाया। घर के पास की दीवार के सहारे परिजनों को बाहर निकाला गया। आग की लपटों को देख कोई भी नजदीक नहीं जाना चाह रहा था। इस बीच स्थानीय दुकानदारों द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तथा स्थानीय लोगों ने पहुंचकर लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाने की फोर्स के साथ मौजूद रहें।

इसे भी पढ़े   केरल में खिला पहली बार कमल,सुरेश गोपी जिन्होंने BJP को दिया इतराने का मौका
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *