सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत

सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के जुर्रा गांव में एक अनियंत्रित बाइक सवार के सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ईश्वर प्रसाद 32 पुत्र राय सिंह निवासी जुर्रा,थाना म्योरपुर मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे अपने घर से बाइक लेकर गांव में ही निकला था। घर से डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे बाइक सहित गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने देखते ही परिजनों को सूचना दिया। परिजन निजी वाहन से आधी रात को लेकर दुद्धी सीएचसी पहुँचे। जहाँ चिकित्सक डॉ संजीव कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस को मेमो के जरिये घटना की सूचना दे दिया। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि ईश्वर के तीन बच्चे हैं। राहुल 6, साहुल 4,छोटी 1 साल के बच्चों को देखकर गांव में मातम पसर गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   महिंद्रा ने 1.1 लाख से ज्यादा XUV700 और XUV400 के लिए जारी किया रीकॉल,कहीं…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *