शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर धारा 376 (दुष्कर्म) से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गोविन्द कुमार पटेल निवासी रुस्तमपुर को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले पर स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस को अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मेरा पीड़िता के साथ पुराना संबंध है, वह मुझसे शादी करना चाहती थी, किन्तु अगर मैं उससे शादी करता तो समाज में मेरा सम्मान कम हो जाता। मैंने उसको समझाया कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। मैं अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा हूँ तो पीड़िता ने मुकदमा लिखवा दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   लखनऊ,कोच्चि और जयपुर समेत इन 10 शहरों में बढ़ी डिमांड,रियल एस्टेट सेक्टर होगा गुलजार!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *