ट्रक से सड़क पर गिरा पाइप व लोहे का चद्दर,चपेट में आने से बचे राहगीर

ट्रक से सड़क पर गिरा पाइप व लोहे का चद्दर,चपेट में आने से बचे राहगीर

वाराणसी(जनवार्ता)। मंडुवाडीह क्षेत्र के लहरतारा फोर लेन पुल पर सोमवार की शाम पाइप व लोहे की टीन शेड लदी मिनी ट्रक ने बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक मारी,झटके से ब्रेक लगने के कारण मिनी ट्रक पर लदी पाइप व चद्दर सरक कर ट्रक से नीचे गिर गया।यह संयोग ही रहा कि कोई राहगीर उसकी चपेट में नही आया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक फुलवरिया फोरलेन पर फुलवरिया की तरफ से लहरतारा की तरफ आ रहा था।सूचना पाकर मौके पर मंडुवाडीह पुलिस ने पहुचकर यातायात बहाल करवाया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   चीन से फंडिंग,UAPA के तहत नई FIR,30 ठिकानों पर रेड…जानिए न्यूज क्लिक मामले में अबतक क्या-क्या हुआ?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *