हाथरस के बाद अब मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, प्रशासन आखिर कर क्या रहा?

हाथरस के बाद अब मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, प्रशासन आखिर कर क्या रहा?

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी, लेकिन प्रशासन इस मामले में पल्ला झाड़ता दिख रहा है। प्रशासन ने हाथरस में भोले बाबा की कथा के दौरान हुए हादसे के बाद भी कुछ इसी प्रकार का रुख दिखाया था। हाथरस हादसे में आयोजक मंडल पर तो प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन कथावाचक विश्व हरि भोले बाबा को इस पूरे मामले में पाक-साफ दिखाया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में हादसे को लेकर भी प्रशासन की स्थिति कुछ ऐसी ही स्थिति दिखी। सवाल यहां यह उठ रहा है कि आखिर बड़े धार्मिक आयोजनों में प्रशासन की मुस्तैदी उस स्तर की क्यों नहीं दिखती है? भारी भीड़ उमड़ने की स्थिति को ध्यान में रखकर सुरक्षा प्रबंध क्यों नहीं किए जाते हैं?

rajeshswari

प्रशासनिक कदम को तो देखिए
पंडित प्रदीप मिश्रा में मची भगदड़ को लेकर प्रशासन का पलटना हैरान करने वाला है। घटना का वीडियो जिस प्रकार से सामने आया है, उसने साफ किया कि लोग गिरे। पीछे से आती भीड़ गिरे श्रद्धालुओं को कुचलती गई। लेकिन, प्रशासन का कहना है कि हादसा बाल-बाल होने से बच गया। प्रशासन का कहना है कि भगदड़ का अफवाह फैलाया गया। ऐसे लोगों पर केस होगा।

मेरठ रेंज की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने मामले में कहा कि कुछ लोग गेट पर एंट्री करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलांए गेट के अंदर आते समय गिर गई। उन्हें उठा लिया गया। भगदड़ जैसी अफवाह फैली, वैसा कुछ नहीं है। यहां पर सभी पुलिस अफसर मौके पर थे, जिन्होंने व्यवस्था बना ली थी।

इसे भी पढ़े   जहानाबाद में दूध व्यवसायी को सीने में मारी गोली,मौके पर हुई मौत

कमिश्नर ने कहा कि सभी लोगों को देखा गया था। जो लोग गिरे थे, वे सभी अंदर कथा सुनने गए। उन्होंने कहा कि कथा शांतिपूर्ण चल रही है। आज कथा का आखिरी दिन है। भीड़ को ध्यान में रखते हुए कमिश्नर ने सुरक्षा बलों की संख्या में वृद्धि का आदेश दिया। इस पर अमल किया गया है।

डीएम का भी दावा
डीएम दीपक मीणा की ओर से भी भगदड़ की बात को गलत करार दिया गया है। उन्होंने स्थिति को सामान्य बताया। डीएम ने कहा कि कथास्थल के एंट्री गेट पर भीड़ बढ़ने के कारण अव्यवस्था हो गई थी। इसमें कुछ महिलाएं गिर गई थीं। भगदड़ की बात गलत है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

शिवरात्रि को लेकर उमड़ी भीड़
दरअसल, शुक्रवार को कथा का छठा दिन था। कथा में शिवरात्रि मनाने की परंपरा को लेकर कथा में डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु पहुंच गए थे। दोपहर करीब एक बजे कथा में जाने के लिए एंट्री गेट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। बाउंसर उनकी जांच कर रहे थे। इसी दौरान जल्दबाजी के कारण कुछ महिलाएं गिर गईं।

कथा व्यास प्रदीप मिश्रा ने भी बताया कथा सामान्य रूप से चली। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर चौकी प्रभारी शताब्दीनगर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

सत्संग में उमड़ी थी भीड़
हाथरस में 2 जुलाई को इस वर्ष भगदड़ मच गई थी। भोले बाबा के सत्संग में 80 हजार लोगों के जुटने की अनुमति लेकर करीब ढाई लाख लोगों को जुटा लिया गया था। भोले बाबा के निकलने के बाद उनके गाड़ी की धूल लेने के लिए श्रद्धालु भागे और इस भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे थे। वहीं, 150 अन्य घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *