शादी समारोह में कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, पूर्व सैनिक की चाकू मारकर हत्या

शादी समारोह में कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, पूर्व सैनिक की चाकू मारकर हत्या

परिवार के ही लोगों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप; दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हरियाणा के जींद जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पूर्व सैनिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के बराह खुर्द गांव की है।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो सेना से सेवानिवृत्त था और करीब 10 माह पहले सिंचाई विभाग में बेलदार के पद पर नियुक्त हुआ था। जानकारी के अनुसार, गांव में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान विकास और उसके ही परिवार के सदस्य सतीश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी के दौरान अपशब्द कहे जाने पर विकास ने सतीश को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद तेजी से बढ़ गया और सतीश के दोनों पुत्र अमन और अरुण भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि गुस्से में अमन ने विकास पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत पीजीआई रोहतक ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर सतीश और उसके दोनों बेटों अमन व अरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सतीश और अमन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अरुण की तलाश जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सभी धन नष्ट हो सकते हैं लेकिन विद्या कभी नष्ट नहीं होती : प्रो. हरिकेश सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *