गौरा बाजार के पास ट्रैक्टर ने नाबालिग को रौंदा, गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई की; दोनों घायल

गौरा बाजार के पास ट्रैक्टर ने नाबालिग को रौंदा, गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई की; दोनों घायल

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय गौरा बाजार क्षेत्र में मंगलवार की रात एक बारात की ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर बैंड बाजा बजाने वालों में घुस जाने से एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, बरात सज-धज कर द्वार पूजा लगाने जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने शाहिद (पुत्र गुलाब, उम्र करीब 12 वर्ष, निवासी जयरामपुर) को रौंद दिया। बैंड बाजा बजाने वाला यह बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही, गांव निवासी सलाम (पुत्र अनिल) को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल नाबालिग शाहिद को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पिटाई से घायल ट्रैक्टर चालक को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं, थाना प्रभारी चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर से जनवार्ता प्रतिनिधि ने इस संबंध में बात करने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सोनभद्र में बैंक क्लर्क ने लोन के बदले मांगी रिश्वत,सीबीआई ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *