‘वीर सावरकर सेतु’ के नाम से जाना जाएगा बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक,शिंदे सरकार का फैसला

‘वीर सावरकर सेतु’ के नाम से जाना जाएगा बांद्रा-वर्सोवा सी-लिंक,शिंदे सरकार का फैसला

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया है। अब इसे वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदला गया है। अब इसे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु के नाम से जाना जाएगा।

rajeshswari

इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ‘हमने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया है। साथ ही हमने महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का भी बड़ा निर्णय लिया है और इसका लाभ राज्य के सभी लोगों को दिया जाएगा’।

पिछले महीने CM शिंदे ने किया था ऐलान
बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले महीने 28 मई को वीर सावरकर की जयंती पर यह घोषणा किया था कि मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सवारकर सेतु किया जाएगा। ठीक के महीने बाद वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया गया है।

वीर सावरकर वीरता पुरस्कार
इतनी ही नहीं अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालो लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का भी फैसला किया गया था। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार फरवरी महीने में उस्मानाबाद और औरंगाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दी थी। अब उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से तो औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा।

इसे भी पढ़े   फंड जुटाने पर सवालिया निशान?अडानी की कंपनी ने टाली बोर्ड की अहम बैठक

CM शिंदे ने यह बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम का एक भव्य स्मारक भी बनाए जाएगा। स्मारक के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये को कैबनेट मंजूरी दी गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *