डिवाइडर से टकरायी बाइक,एक की मौत दो घायल

डिवाइडर से टकरायी बाइक,एक की मौत दो घायल

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाईपास हाईवे के लिलहा के पास सोमवार को देर शाम बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गये। जिसमें बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवक आजमगढ़ से बारात से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार एक ही बाइक से आफताब पुत्र नईम खान निवासी मुरादगंज थाना लाइन बाजार, आशीष साहू पुत्र अनिल साहू निवासी नईगंज थाना लाइन बाजार और सलमान  पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी नईगंज तिराहा थाना लाइनबाजार आजमगढ़ से लौट रहे थे। तेज रफ्तार की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिसमें सलमान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दिल थाम लीजिए! आखिरी पड़ाव पर पहुंचा अपना चंद्रयान-3,सॉफ्ट लैंडिंग से पहले ISRO से आया बड़ा अपडेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *