गैस से भरा गुब्बारा फटने से दो युवक झुलसे

गैस से भरा गुब्बारा फटने से दो युवक झुलसे

लखनऊ। क्षेत्र के मानीकला गांव में मंगलवार को गैस से भरा गुब्बारा फटने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले एक नेता का प्रचार प्रसार के लिए मानीकला में गैस से भरा गुब्बारा लगाया गया था। आचार संहिता लगने पर गैस से भरा गुब्बारा उतार कर रख लिया गया। रियाज के परिवार में शादी थी। एक हाल नुमा गोदाम में गुब्बारा उतार कर रखा था। चौकी प्रभारी मुन्नीलाल कन्नौजिया के अनुसार गुब्बारे से अधिकतर गैस निकल चुकी थी। दोपहर में 22 वर्षीय मो.उमैर पुत्र शफाउल और 18 वर्षीय साबिर पुत्र रियाज गैस से भरे गुब्बारे से खेल रहे थे। खेलते समय गुब्बारा अचानक फट गया। जिससे गुब्बारे की गैस से दोनों युवक झुलस गए। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डाक्टर के अनुसार दोनों युवक लगभग 36 फीसदी झुलसे हैं।

इसे भी पढ़े   चोरी में असफल चोर मकान मालिक पर हमला कर भागे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *