आज से शुरू होगा BJP का मंथन,जानें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक क्या-क्या होगा?

आज से शुरू होगा BJP का मंथन,जानें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक क्या-क्या होगा?

नई दिल्ली। दिल्ली में आज से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो रही है। ये बैठक 2 दिन तक चलेगी। जिसमें इस साल 10 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव पर मंथन के साथ कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही बैठक में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल यानी 2024 लोकसभा चुनाव तक बढ़ाने का प्रस्ताव पेश हो सकता है। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा है।

rajeshswari

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। आज से शुरू हो रही BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में PM मोदी,अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी अपना चुनावी एजेंडा तय करेगी। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय मंत्री,बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत 350 कार्यकारी सदस्य शामिल होंगे।

PM MODI का होगा रोड शो
बैठक का मुख्य एजेंडा 2023 विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव है। इसके अलावा आर्थिक,राजनीतिक,गरीब कल्याण और भारत की G20 अध्यक्षता का प्रस्ताव भी पारित हो सकता है। संसद मार्ग पर पीएम मोदी का रोड शो भी प्रस्तावित है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी अपने 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाएंगे।

चुनावी रणनीति पर चर्चा
इस साल नागालैंड,त्रिपुरा,मिजोरम, मध्य प्रदेश,राजस्थान,तेलंगाना,कर्नाटक,छत्तीसगढ़ और कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव है।

इनमें कर्नाटक,मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। जबकि नागालैंड,मेघालय और मिजोरम में कब्जा को क्षेत्रीय दलों का है, लेकिन BJP सहयोगी दल के तौर पर सत्ता में है। इसके अलावा राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और तेलंगाना में KCR की पार्टी बीआरएस की सरकार है। बैठक का 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाना मुख्य उद्देश्य है। जिसके लिए BJP कमजोर लोकसभा सीटों पर प्रस्तावकों की तैनाती को लेकर चर्चा करेगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में गंगा-वरुणा का कहर, 30 हजार परिवार बाढ़ की चपेट में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *