दुष्कर्म केस से नाम हटाने के लिए 50 हजार की रिश्वत

दुष्कर्म केस से नाम हटाने के लिए 50 हजार की रिश्वत

थाना प्रभारी गिरफ्तार

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दुष्कर्म के एक मामले से आरोपी का नाम हटाने के एवज में थाना प्रभारी ने एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक, पिनगवां थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले की जांच पुन्हाना सिटी थाने को सौंपी गई थी। आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने मामले में आरोपी का नाम हटाने के लिए शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग की। शिकायत विजिलेंस तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मामले का सत्यापन कराया और कार्रवाई की योजना बनाई।

पहली किश्त लेते ही विजिलेंस ने दबोचा

तय सौदे के अनुसार रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाने थे। सोमवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी को रकम सौंपी, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुंदन सिंह को पकड़ लिया। टीम ने कथित रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी थाना प्रभारी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वत की मांग और लेनदेन में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

थाना प्रभारी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। विजिलेंस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया सेंट्रल ऑफिस का घेराव,जमकर हुआ,जमकर धक्का मुक्का हुआ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *