गुवाहाटी : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, आरोपी पति गिरफ्तार

गुवाहाटी : पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, आरोपी पति गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाटीगांव थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को क्षत-विक्षत कर दिया। आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर फ्रिज में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान 25 वर्षीय रिया तालुकदार के रूप में हुई है। रिया की करीब छह महीने पहले रामानुजन गोस्वामी उर्फ रामानुज गोस्वामी से शादी हुई थी। दोनों हाटीगांव-बेलटोला इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। रिया फैसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में एक बुटीक में काम करती थी, जबकि आरोपी पति कैब चलाता है।

पड़ोसियों को बदबू आने पर हुआ खुलासा

घटना का खुलासा रविवार को उस समय हुआ, जब फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर प्रवेश किया।

पुलिस को कमरे के फर्श पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, जबकि उसका कटा हुआ सिर प्लास्टिक की थैली में लपेटकर फ्रिज के अंदर रखा गया था। पुलिस ने मौके से अन्य साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अवैध संबंध के शक में हत्या का आरोप

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या के पीछे उसके किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक बताया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

इसे भी पढ़े   शामली : तेज रफ्तार कार कैंटर से टकराई, 4 युवकों की मौके पर मौत

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

आरोपी पर पहले से चोरी का मुकदमा

जांच में यह भी सामने आया है कि रामानुजन गोस्वामी के खिलाफ असम के धुबरी जिले के गौरीपुर थाने में एटीएम चोरी से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। पुलिस अब हत्या की पूरी परिस्थितियों, घटनाक्रम और आरोपी के दावों की जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *