भैंस निगल गई 2 लाख का सोना,डॉक्टर ने पेट काटकर निकाला,60 टांके लगाए

भैंस निगल गई 2 लाख का सोना,डॉक्टर ने पेट काटकर निकाला,60 टांके लगाए

नई दिल्ली। अक्सर हम अजीबो-गरीब घटनाएं सुनते रहते हैं,लेकिन ये खबर इतनी अनोखी है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक भैंस ने दो लाख रुपये का मंगलसूत्र निगल लिया। भैंस के मंगलसूत्र निगलने के बाद उसका 2 घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया,जिसके बाद मंगलसूत्र को निकाल लिया गया। घटना को सुनने के बाद गांव के सभी लोग हैरत में पड़ गए।

rajeshswari

दरअसल,ये पूरी घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले के एक गांव की है,जहां महिला ने सोने से पहले अपना मंगलसूत्र उतारकर प्लेट में रख दिया. अगले दिन महिला ने देखा कि जिस प्लेट में उसका मंगलसूत्र रखा था उस प्लेट में चारा डालकर उसने भैंस को दे दिया। भैंस ने भी बिना देरी किए चारे के साथ मंगलसूत्र निगल लिया।

भैंस के ऑपरेशन के बाद निकला मंगलसूत्र
कुछ देर बाद महिला ने पाया कि उसका मंगलसूत्र गायब है। बाद में उसे याद आया कि उसने प्लेट में रखा था और उसी प्लेट से चारा भी खिलाया है। इस पूरे मामले के बाद भैंस की सर्जरी कराई गई और ऑपरेशन से 25 ग्राम का मंगलसूत्र निकाला गया।

एएनआई से बात करते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी बालासाहेब कौंदाने ने बताया कि मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है। 2 घंटे ऑपरेशन चला,जिसमें 60-65 टांके आए और मंगलसूत्र निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़े   फैमिली के साथ देखने की ना करें भूल,इन फिल्मों में दिखाए गए हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *