सपा महिला सम्मेलन में उठा दुष्कर्म हत्या का मामला

सपा महिला सम्मेलन में उठा दुष्कर्म हत्या का मामला

उत्तर प्रदेश की तरक्की तभी होगी जब अखिलेश यादव के हाथ में होगी कमान: रीबू श्रीवास्तव
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा का सम्मेलन में बूथ, सेक्टर अध्यक्ष बूथ प्रभारी समेत सपा महिला सभा की बड़ी तादात में कार्यकर्ता मौजूद रही। पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर आयोजित सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव शामिल थी। इस मौके पर महिला सभा की नवमनोनीत प्रदेश सचिव नीता सिंह माल्र्यापण कर स्वागत किया गया।

rajeshswari

इस अवसर पर समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकारों में महिलाओं के उत्थान के लिए 102, 108, 1090 जैसी आपातकालीन सुविधाएं संचालित की गई थीं। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या विद्याधन जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह सिद्ध कर दिया था कि नारी शक्ति का हित सिर्फ सपा सरकार में ही सुरक्षित है, साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट, अपहरण, दुष्कर्म, हत्या जैसे जघन्य अपराध महिलाओं के साथ हो रहे है। थानों में प्राथमिकी की दर्ज नहीं हो पा रही है इन सब पर अंकुश लगाने के लिये हम सब को एकजुट होकर काम करना होगा और समाजवादी पार्टी एव अखिलेश यादव जी के हाथो को मजबूती देनी होगी तभी उत्तर प्रदेश तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर पहुंचेगा। उन्होने लगे हाथ 2024 लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओ ने ठान लिया है कि इस बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याश्यिो को जीताकर लोकसभा में भेजने का काम करेगी।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने कहा कि महिला सभा घर घर जाकर सम्पर्क कर सरकार की नाकामियो को जनता के बीच बताने का काम करें।

इसे भी पढ़े   सुरक्षा कवच,एक लाख बालिकाओं को सरकार लगवाएगी एचपीवी वैक्सीन

महिला सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व जिला पचायंत अध्यक्ष श्यामला, संगीता पटेल, कीर्ति कोल, नूरबानो, नीता सिंह, शीला गौड़, शोले बियार, विमलावती विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, नेहा खान, बन्दना गुप्ता, राबिया, शान्ति, मंजू देवी, रेहाना, शबनम बानो, अफशान, मुन्नी, रूकसाना, रमला कोल, सुल्ताना, फुलकुमारी, जड़ावती, चप्मा देवी, हिरावती, पार्वती, रेनू, रनुई, बुधनी, गीता, रमदेइया, सन्नो, फरहीन बानो, रजिया बेगम, गुड्डी, सुमन गुप्ता, अंजूलता, रेखा देवी, इसरत, आदि सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *