मिर्जामुराद में किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद में किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद ( जनवार्ता )। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व सामान खरीदने बाजार गई किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। किशोरी के पिता ने एक अभियुक्त के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक 13 वर्षीया किशोरी श्रृंगार का सामान लेने पास के बाजार में गई हुई थी । इसी दौरान वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी तलासने के बाद किशोरी का कुछ पता नहीं चला तब किशोरी के पिता मिर्जामुराद थाने पहुंच क्षेत्र के मेहंदीगंज निवासी आदित्य भारती के खिलाफ तहरीर दे अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पिता का आरोप है कि बेटी बाजार सामान खरीदने गई थी कि रास्ते में आदित्य भारती बाइक से आया और बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग गया।

rajeshswari

इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि किशोरी को तलाशने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही किशोरी सहित आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   शाह बोले-मोदी भगवान शंकर की तरह 18-19 साल विषपान करते रहे,अब सत्य सोने जैसा चमक रहा है
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *