मिर्जामुराद में स्प्रे मार ट्रक चालक व खलासी से नगदी व मोबाइल उड़ाया…

मिर्जामुराद में स्प्रे मार ट्रक चालक व खलासी से नगदी व मोबाइल उड़ाया…

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रिंग रोड के समीप गुरुवार की रात शातिर चोरों ने ट्रक चालक व खलासी के मुँह पर नशीला स्प्रे मारकर नगदी और मोबाइल पार कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोढ़ निवासी ट्रक चालक भुरिक यादव तथा खलासी दुर्गेश यादव (निवासी बरनई, थाना महुआडीह) गुरुवार रात एक ढाबे पर भोजन करने के बाद ट्रक के केबिन में शीशा बंद कर सो गए। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने कटर से ट्रक की खिड़की का शीशा काट दिया और सो रहे चालक व खलासी के मुँह पर नशीला स्प्रे छिड़क दिया।

rajeshswari


इसके बाद चोरों ने चालक की जेब से करीब 6 हजार रुपये नगद व एंड्रॉयड मोबाइल फोन पार कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब दोनों की नींद खुली तो खिड़की का शीशा कटा देख उनके होश उड़ गए और जेब में रखे रुपये व मोबाइल गायब मिले।


पीड़ित चालक ने जब अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो उधर से फोन रिसीव कर अज्ञात चोर ने खजूरी चौकी पर आकर मोबाइल लेने की बात कही। इसके बाद भुक्तभोगी मिर्जामुराद थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका, अधिकांश टैरिफ अवैध करार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *