दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भ्रष्टाचार पर CBI का एक्शन,कई जगह की छापेमारी

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भ्रष्टाचार पर CBI का एक्शन,कई जगह की छापेमारी

नई दिल्ली। सीबीआई ने गुरुवार (30 मार्च) को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भ्रष्टाचार के मामले में डॉक्टर और कुछ बिचौलिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के रडार पर आ गए थे। छापेमारी अभी जारी है। अधिकारियों ने फिलहाल इस संबंध में और जानकारी शेयर करने से इनकार किया है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि छापे के दौरान,सीबीआई को भ्रष्टाचार से संबंधित वेतन वृद्धि के दस्तावेज मिले। दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने न्यूरोसर्जरी विभाग के एक डॉक्टर और बिचौलियों सहित कुछ लोगों को पकड़ा है।

इसे भी पढ़े   घटती आमदनी ने बढ़ाई बैंकों की च‍िंता,गोल्‍ड लोन ड‍िफॉल्‍ट बढ़ा;NPA 30 प्रत‍िशत क्‍यों बढ़ा?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *