चंडीगढ़ : प्रेम प्रसंग में युवती के गले पर चाकू से वार

चंडीगढ़ : प्रेम प्रसंग में युवती के गले पर चाकू से वार

मरने से पहले मां को फोन कर बोलीं- ‘मुझे बचा लो’

चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन (एक पार्क) में रविवार रात  एक 23 वर्षीय युवती सुहानी की क्रूर हत्या कर दी गई। आरोपी विनय ने कथित तौर पर गले पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या की, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

rajeshswari

घटना की पूरी कहानी दिल दहला देने वाली है। परिजनों के अनुसार, सुहानी रविवार रात घर से यह कहकर निकली थीं कि वे बाजार से चॉकलेट खरीदने जा रही हैं। करीब 15 मिनट बाद जब वे वापस नहीं लौटीं, तो मां अनीता ने उन्हें फोन किया। पहले तीन कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला। चौथी बार फोन उठने पर सुहानी ने कांपती आवाज में कहा, “मम्मी, विनय ने मुझे चाकू मारा है… मुझे बचा लो।”

यह सुनते ही परिवार सदमे में आ गया और तुरंत पार्क की ओर दौड़ा। उसी दौरान पार्क में मौजूद एक राहगीर ने खून से लथपथ सुहानी को देखा, जो दर्द से कराह रही थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुहानी के पिता महेश और मां अनीता मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी बेटी के गले से खून बह रहा था और वे मुश्किल से सांस ले पा रही थीं।

परिवार का आरोप है कि एम्बुलेंस के आने में देरी हुई, जिसके कारण उन्होंने खुद सुहानी को उठाकर बाहर निकाला और सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुहानी और आरोपी विनय के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, यह एकतरफा प्यार था और सुहानी की शादी की बात चलने पर विनय ने उन्हें मिलने के बहाने पार्क बुलाया। शादी से इनकार करने पर उसने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़े   पत्नी की हत्या करने वाला प्रेमिका संग गिरफ्तार

आरोपी विनय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं और इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *