मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालत में मौत,पुलिस जांच में जुटी

मंदिर के पुजारी की संदिग्ध हालत में मौत,पुलिस जांच में जुटी

भदोही। भदोही जिले के थाना सुरियावां क्षेत्र के बावन बीघा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले पुजारी का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक पुजारी सीताराम,जो लगभग 75 वर्ष के थे, पिछले 20-25 वर्षों से मंदिर की देखरेख कर रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भदोही के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा गहनता से जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सुप्रीम राहत मिलते ही एक्शन में अडानी,एक झटके में कर डाली 426 करोड़ की खरीदारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *