धम्मौर पुलिस : परीक्षा केंद्र पर भूली गई सोने-चांदी की अंगूठी लौटाई

धम्मौर पुलिस : परीक्षा केंद्र पर भूली गई सोने-चांदी की अंगूठी लौटाई

सुल्तानपुर  (जनवार्ता)। एक बार फिर पुलिस की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ने लोगों के दिल जीत लिए हैं। श्री हनुमत इंटर कॉलेज, धम्मौर में चल रही उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने अनजाने में अपनी सोने और चांदी की मूल्यवान अंगूठियां परीक्षा केंद्र के बाहर रखकर भूल गईं।

rajeshswari

परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी को ये अंगूठियां मिलीं। उन्होंने बिना किसी लालच के इन्हें तुरंत सुरक्षित अपने पास रख लिया। कुछ ही देर बाद जब परेशान अभ्यर्थी अंगूठियां खोजते हुए वापस लौटीं, तो उपनिरीक्षक अवस्थी ने बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें अंगूठियां सौंप दीं।

इस घटना ने न केवल अभ्यर्थी को बड़ी राहत दी, बल्कि पूरे क्षेत्र में धम्मौर पुलिस की ईमानदारी की खूब सराहना हो रही है। लोग इसे पुलिस की सच्ची छवि का एक बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं, जो बताता है कि सही ड्यूटी और नैतिकता कब और कैसे समाज में विश्वास बहाल करती है।

उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी की इस सजगता और ईमानदारी के लिए क्षेत्रवासियों ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। पुलिस की ऐसी छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण हरकतें ही समाज में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ाती हैं।

इसे भी पढ़े   बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पुत्र की मौत,पिता की हालत गंभीर:
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *