पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

पति समेत चार पर दहेज हत्या का मुकदमा

मऊ। कैथौली धरमपुर कसायर गांव में 14 मई को विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मायकेवालों की तहरीर पर विवाहिता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। लार (देवरिया) में बुढ़नपुरा गांव निवासी जयबहादुर दुबे की बेटी किरन देवी की शादी नौ फरवरी, 2022 को मधुबन क्षेत्र में कैथौली धरमपुर कसायर गांव निवासी विवेक उर्फ विरन दुबे के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। इस बीच, 14 मई को उसके पति विवेक समेत चार लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बलिया में इंटर कॉलेज के टीचर ने ससुर की गोली मारकर की हत्या,पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *