आखिरकार टूट गई बिग बॉस के घर में बनी ये जोड़ी

आखिरकार टूट गई बिग बॉस के घर में बनी ये जोड़ी

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 में जहां तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी बनी वहीं एक और कपल ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से हर किसी का दिल जीत लिया था। वो थे ईशान सहगल और मीशा अय्यर जिन्हें उनके फैंस मीशान के नाम से पुकारते हैं। जहां फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे वहीं अब खबर है कि ईशान और मीशा ने अपने रास्ते एक दूसरे से जुदा कर लिए हैं। ईशान ने ऑफिशियली ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है।

rajeshswari

बिग बॉस 15 में बनी थी ये जोड़ी
आपको बता दें कि बिग बॉस 15 में ईशान सहगल और मीशा अय्यर भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने पहुंचे थ और पहले ही हफ्ते में दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। दोनों की हॉट केमिस्ट्री कई बार कैमरों में कैद हुई और इसके लिए सलमान खान ने भी दोनों को नसीहत दे डाली थी। फिर भी इनके इश्क के चर्चे शो में खूब होते रहे। हालांकि दोनों जल्द ही शो से बाहर भी हो गए थे। बाहर आने के बाद भी इस जोड़ी को फैंस का काफी प्यार मिला और अब एक साल के बाद हर कोई इनके मैरिज प्लान भी जानना चाहता था।

सोशल मीडिया पर लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
अपने चाहनेवालों के लिए एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए ईशान सहगल ने लिखा-‘हम दोनों ही लाइफ से कुछ और चाहते हैं। मैंने इस रिश्ते में काफी कुछ दिया है लेकिन घर के अंदर और बाहर आने के बाद चींज़े काफी बदली हैं। हमारे बीच चीज़ें काम नहीं कर रही थीं। मुझे लगा हम दोनों एक होने के लिए नही थे। यह आगे तक काम नहीं करता। इसलिए अच्छा हुआ जो हम अलग हो गए’वहीं एक इंटरव्यू में मीशा अय्यर ने भी ये बात मान ली है कि वो दोनों अब साथ नहीं हैं। उनके बीच चीज़ें ठीक नहीं रही थीं।

इसे भी पढ़े   'मेरी हत्या हुई तो अतीक अहमद,अशरफ, शाइस्ता परवीन होंगे ज़िम्मेदार',मुकदमा दर्ज कराने वाले जीशान को डर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *