नकली सामान से एपल-सैमसंग के महंगे गैजेट्स बदले, 52 फर्जी अकाउंट से 1.79 करोड़ की धोखाधड़ी

नकली सामान से एपल-सैमसंग के महंगे गैजेट्स बदले, 52 फर्जी अकाउंट से 1.79 करोड़ की धोखाधड़ी

जयपुर। करणी विहार थाना क्षेत्र में साइबर और ई-कॉमर्स धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद मंगवाकर रिटर्न के दौरान असली सामान की जगह नकली उत्पाद भेजने वाले गिरोह ने कंपनी को करीब 1.79 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari


करणी विहार निवासी चन्द्रप्रकाश सिंह (53), जो वर्तमान में अजयराजपुरा कलवाड़ा सेज स्थित अधिकृत इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं, ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, नवंबर से फरवरी के बीच अज्ञात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से 52 फर्जी ग्राहक खातों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के माध्यम से कंपनी को निशाना बनाया।
आरोपियों ने अलग-अलग ग्राहक खातों से कंपनी से एपल, सैमसंग और लेनोवो ब्रांड के प्रीमियम मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट ऑर्डर किए। डिलीवरी मिलने के बाद असली उत्पाद निकाल लिए गए और रिटर्न के समय उनकी जगह नकली या कम कीमत का सामान पैक कर वापस भेज दिया गया।


कंपनी को जब लगातार रिटर्न पैकेजों में गड़बड़ी मिली तो आंतरिक जांच में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस तरीके से तीन महीनों में कंपनी को लगभग 1.79 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।


पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ग्राहक खातों की डिटेल, डिलीवरी नेटवर्क, पैकेजिंग चेन और रिटर्न प्रोसेस की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे साइबर और ई-कॉमर्स फ्रॉड से जुड़ा संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: खतरे के करीब गंगा का जलस्तर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *