गाजीपुर बॉर्डर पर किसान-पुलिस भिड़े, दिल्ली कूच रोका

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान-पुलिस भिड़े, दिल्ली कूच रोका

गाजियाबाद  (जनवार्ता)। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में देशभर के किसानों के दिल्ली स्थित किसान घाट तक मार्च के आह्वान के बीच मंगलवार को गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। दोपहर करीब एक बजे दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

rajeshswari


पुलिस के रोकने पर किसान आगे बढ़ने की मांग पर अड़ गए और बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और करीब 20 मिनट तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।


दिल्ली से सटे यूपी गेट, लोनी समेत सभी प्रमुख सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।


एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर/ट्रैफिक) राज करन नैयर ने बताया कि दिल्ली से जुड़े छह सीमावर्ती बिंदुओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को समझाकर वापस भेज दिया गया। यूपी गेट और अन्य स्थानों पर करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए एक एसीपी, तीन इंस्पेक्टर और एक एडिशनल डीसीपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी पढ़े   सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए पुरानी पेंशन का ऐलान,महाराष्‍ट्र कैब‍िनेट का बड़ा फैसला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *