जमीन विवाद में दो बेटियों संग पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, बोली- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी

जमीन विवाद में दो बेटियों संग पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, बोली- न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी

गोरखपुर (जनवार्ता)।  कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर तहसील परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सहजनवा क्षेत्र के मुस्तफाबाद उर्फ मलऊर गांव निवासी कृष्ण कांती सिंह अपनी 7 और 10 वर्षीय दो बेटियों के साथ करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गईं।

rajeshswari


महिला ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से उसके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा कर ईंट का भट्टा संचालित किया जा रहा है। उनका कहना है कि कोर्ट के आदेश और कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो कब्जा हटाया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई हुई।


कृष्ण कांती सिंह ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के कारण उनके परिवार का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर भी पति और उन्हें थाने बुलाकर परेशान करने तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। महिला मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय दिलाने की मांग पर अड़ी रही।


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिला को समझाकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला दोनों बेटियों के साथ सुरक्षित नीचे उतर आई।


इसके बाद महिला ने तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। मौके पर कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने महिला के आरोपों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ में पिकअप की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत, चचेरी बहन व भाई गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *