कानपुर में पान मसाला फैक्ट्री में आग,मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद

कानपुर में पान मसाला फैक्ट्री में आग,मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की खबर है। यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। यह जानकारी अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने दी। यह आग औद्योगिक क्षेत्र में पान मसाला फैक्ट्री में लगी है।

rajeshswari

मौक पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद
घटना से जुड़ी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें फैक्ट्री से काला धुआं निकलता नजर आ रहा है। आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सचना दी जिसके बाद आग बुझाने के लिए गाड़ियां भेजी गईं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया, ‘दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग अब नियंत्रण में है। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।’

नोएडा के एक कारखाने में भी लगी आग
उधर,नोएडा में भी सोमवार को एक कारखाने में आग लग गई। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारी ने बताया कि नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारखाने में सुबह करीब 9 बजे आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। अधिकारी ने कहा,’दमकलकर्मियों के साथ दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।’ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग भी राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि आग किस कारण से लगी और इसकी वजह से संपत्ति को कितना नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़े   रिड्यूस ट्रैफिक कंजेशन स्कीम के तहत सड़क पर उतरे रूट मार्शल, हटवाया अतिक्रमण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *