गाजीपुर के रहने वाले मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म,भाइयों को भेजा वीडियो

गाजीपुर के रहने वाले मामा ने भांजी के साथ किया दुष्कर्म,भाइयों को भेजा वीडियो

वाराणसी। एक युवती ने अपने मामा पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो के जरिये ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी पीड़िता के भाइयों को भेजा है। तहरीर के आधार पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले तीन सालों से ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर धमकी दे रहा है।

rajeshswari

पीड़िता का आरोप है कि गाजीपुर निवासी उसका मामा बीते साल जून में घर आया। घर में उसकी मौसी भी थी। इस दौरान अकेले पाकर दुष्कर्म किया। वहीं, फोटो और वीडियो भी बना लिया। बाद में उसके स्क्रीन शॉट भेजा। युवती भिलाई में काम करती है। आरोपी ने 22 जुलाई 2021 को स्क्रीन शॉट भेजकर अपने कार्यस्थल जयपुर ले आया।

धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। 22 अक्तूबर 2021 को युवती की सगाई हो गई। इस पर युवती ने मिन्नत की कि अब छोड़ दे। पति के परिवार को तस्वीरें भेजने की धमकी देकर जयपुर होटल ले गया। धोखे में रखकर कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया। खुद को अपनी पत्नी बताने लगा।

शादी तय होने के बाद भी जयपुर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। पिता की तबीयत खराब होने पर 31 मई को घर लौटी तो आपबीती परिजनों को बताई। इधर, छह जून को अश्लील वीडियो भाइयों के मोबाइल पर भेज वायरल किया। युवती की तहरीर पर आरोपी मामा के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़े   CBI के बाद ED ने मारी एंट्री,5 राज्यों के 35 ठिकानों पर छापेमारी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *