अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया,FII ने गुरुवार को कितनी की खरीदारी

अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया,FII ने गुरुवार को कितनी की खरीदारी

नई दिल्ली। घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.36 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

rajeshswari

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 पर खुला। फिर शुरुआती सौदों के बाद 83.36 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.34 पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.79 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार,विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 255.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़े   ED ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की,261 करोड़ रुपये की अवैध…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *