केरल,कर्नाटक,आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट,पानी में गिरी लड़की की करंट से मौत

केरल,कर्नाटक,आंध्र में भारी बारिश का अलर्ट,पानी में गिरी लड़की की करंट से मौत

बेंगलुरु। मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 8 और 9 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोगों की जिंदगी थम गई है। कई इलाकों में पानी भर गया है और सड़कों पर नाव चलाने की नौबत आ गई है। सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जब IT वर्कर्स ट्रैक्टर पर दफ्तर जा रहे हैं।

rajeshswari

बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते सोमवार को 23 साल की लड़की की मौत हो गई। पानी भरी सड़क पर स्कूटी स्लिप होने के बाद उसने सपोर्ट के लिए पास लगे बिजली के खंभे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खंभे से करंट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। हादसा वाइटफील्ड इलाके में शाम को हुआ, जब लड़की अपने काम से लौट रही थी।

कर्नाटक: 50 रुपए देकर ट्रैक्टर से जा रहे IT वर्कर्स
बेंगलुरु में लगातार बारिश के चलते बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। बाहरी इलाकों में पानी भर गया है। जरूरी सामान की सप्लाई के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 2 दिन से ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ गई है।

IT कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी ट्रैक्टरों के जरिए अपने दफ्तर जा रहे हैं। एक इम्प्लॉई ने कहा कि बारिश से हमारा काम प्रभावित हुआ है। हम 50 रुपए देकर ट्रैक्टरों से दफ्तर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भरोसा दिलाया है कि वे इम्प्लॉइज की समस्या के बारे में IT कंपनियों से बात करेंगे।

इसे भी पढ़े   क्या होता है क्वाडकॉप्टर,जिससे इजरायल ने ईरान पर कर दिया बड़ा पलटवार

केरल:फ्लैश फ्लड में 2 लोगों की जान गई
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पास स्थित एक वाटर फॉल में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ आ गई। मनकायम वाटरफॉल में 10 लोगों का एक ग्रुप घूमने के लिए गया था। ये लोग एक पत्थर पर थे। अचानक आई बाढ़ में 2 लोग बह गए। इनमें 8 साल का बच्चा भी शामिल था। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथ्थनमिथिट्टा और इडुक्की जिले में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलापुझा, कोयट्टम और एर्नाकुलम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लैंड स्लाइड से ट्रेन सर्विस में बाधा
कई जिलों में भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड की घटनाएं हुई हैं। नीलगिरि में सोमवार को भारी बारिश की वजह से ट्रांसपोर्ट और दूसरी जरूरी सर्विसेस ठप हो गईं। कल्लार और हिलग्रोव के बीच रेलवे ट्रैक भूस्खलन के चलते मिट्टी में दब गए हैं। कई जगहों पर पत्थर भी गिरे हैं। इसके चलते मेट्टुपलायम और कुनूर के बीच ट्रेन ऑपरेशन ठप हो गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून सीजन खत्म होने में देरी हो सकती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *