लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सुक्खा हत्याकांड की ली जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सुक्खा हत्याकांड की ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। एनआईए के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की कनाडा में हत्या कर दी गई, जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्या की जिम्मेदारी का दावा किया है।

rajeshswari

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा
जानिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट में क्या लिखा है?
बुधवार रात को गैंगस्टर सुक्शा दुनेके की हुई थी हत्या

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सोशल मीडिया पोस्ट में बड़ा दावा
सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आरोप लगाया है कि सुक्खा दुनुके ने गैंगस्टर गुरलाल बराड़ और विक्की मिद्दुखेरा की हत्याओं में प्रमुख भूमिका निभाई थी। गिरोह का कहना है कि हत्याओं की योजना सुखदूल सिंह ने तब बनाई थी, जब वह विदेश में रह रहा था।

आपको बता दें कि सुक्खा 2017 में फर्जी दस्तावेजों की मदद से कनाडा भाग गया था। उसके खिलाफ 7 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसपर 4 हत्याओं का भी आरोप है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट में क्या लिखा है?
लॉरेंश बिश्नोई ने लिखा- ‘सुक्खा के मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इसने केवल अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए कई घरों को उजाड़ दिया। हमारे गुरलाल बराड़ और विक्की मिद्दुखेरा की हत्याओं में इसी ने सबकुछ किया था। संदीप नंगल की हत्या में भी इसी का हाथ था। कितना भी भाग लो। दुनिया के किसी देश में भाग जाओ,लेकिन ये मत सोचना कि हमसे दुश्मनी लेकर बच जाओगे।’

आपको ये भी बता दें कि सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड बताया जाता है। वो NIA के मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल था,जिसमें 41 आतंकियों के नाम बताए गए थे। बताया जाता है कि वो कनाडा में ही रहकर भारत में अपने नेटवर्क को चलाता था और रंगदारी भी वसूलता था। वो पंजाब के मोगा का रहने वाला था और गैंगस्टर बनने से पहले वहीं के डीसी कार्यालय में काम करता था। 2017 में विदेश भागने के बाद उसने भारत में अपना नेटवर्क बढ़ाया और हथियारों की स्मगलिंग शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़े   19 महीने,कुर्सी का विवाद और जमीन पर पायलट;गहलोत की फाइनल घेराबंदी के लिए सचिन गुट की 3 स्ट्रैटजी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *