कूड़ा विवाद में एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या

कूड़ा विवाद में एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या

नोएडा (जनवार्ता)। सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में मंगलवार देर रात एलएलबी छात्र साजन (25) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों और उनके साथियों ने अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, चार दिन पहले नाली में कूड़ा फेंकने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
परिजनों के अनुसार, साजन दोस्त की शादी से लौटकर घर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी वीर सिंह, मंगेश उर्फ टिल्लू और उनके साथियों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद साजन जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा, लेकिन आरोपी पीछा करते हुए घर में घुस गए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। साजन को तीन गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई बॉबी ने बताया कि चार दिन पहले नाली की सफाई और कूड़ा फेंकने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने वीर सिंह, मंगेश, वीरबती और श्रीपाल समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बुधवार सुबह मोजरबीयर गोलचक्कर के पास पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मंगेश घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   पहलगाम हमले के शहीदों व ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित होगी दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *