ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा

ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा

वाराणसी(जनवार्ता)।बनारस रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह लोकमान्य तिलक की चपेट में आने से रानीपुर भेलूपुर निवासी विजय बिन्द उम्र लगभग 36 वर्ष का दांया पैर कट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से लोकमान्य तिलक चल चुकी थी तभी विजय बिन्द ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच मे आ गया जिससे उसका दांया पैर कट गया। सूचना पाकर पहुँचे स्टेशन मास्टर सर्वेश कुमार मौर्य व आरपीएफ़ के जवानों ने तत्काल डॉक्टर को बुलाकर कटे हुए पैर पर पट्टी बंधवाकर एम्बुलेंस से घायल को रेलवे हॉस्पिटल भेजवाया। मौके पर पहुँची घायल विजय की पत्नी सोनी देवी व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।विजय को एक लड़का व दो पुत्रियां हैं।घायल विजय बिंद राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   जवाहरलाल नेहरू कॉम्प्लेक्स को आधुनिक बनाने की पहल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *