गोंडा में चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा तफरी.. रेस्क्यू अभियान शुरू

गोंडा में चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, मची अफरा तफरी.. रेस्क्यू अभियान शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही ट्रेन संख्या 15904 (चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस) के कई डिब्बे गोंडा-झिलाही रेल खंड के पिकौरा स्टेशन के पास पलट गए। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं,इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे ने रेल यातायात को भी बाधित कर दिया। वहां की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।

rajeshswari

राहत और बचाव कार्य शुरू
जानकारी के अनुसार, हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पिकौरा के पास हुआ। यह भी बताया जा रहा है कि ट्रेन के 4 AC कोच हादसे का शिकार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे रेलवे प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने एक्शन शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने और रेल यातायात को बहाल करने का काम जारी है। उधर डीरेल हुए डिब्बों को पटरी से हटाने का काम तेज़ी से जारी है। हादसे के कारण,गोरखपुर रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है।

इसे भी पढ़े   41 मजदूरों के रेस्क्यू की बढ़ीं उम्मीदें,ऑगर मशीन निकाली गई बाहर,मैनुअल काम शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *