मनपसंद खाना नहीं बनने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार,पति फरार

मनपसंद खाना नहीं बनने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार,पति फरार

लखनऊ। लखनऊ में मन का खाना नहीं बनने से नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर पत्नी को खून से लथपथ छोड़ कर आरोपी पति भाग निकला था। जिसे मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है।

rajeshswari

इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक गणेशखेड़ा निवासी सुभाष चंद्र गौतम को बस स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। आरोपी सुभाष सोमवार रात घर में था। पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी के जवाब देने पर नाराज सुभाष ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया था। पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। वही खून से लथपथ होकर मदद के लिए चिल्ला रही थी। जिस पर पड़ोसी आ गए थे। जिनके डर से सुभाष घर छोड़ कर भाग गया था। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक वारदात के बाद लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानलेवा हमला करने की धारा में सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़े   8 साल पुराने हत्याकांड में 5 दोषियों को ताउम्र कैद की सजा,आपसी रंजिश में हुई थी हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *