ग्लोबल संकेतों और आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स 65000 के नीचे फिसला

ग्लोबल संकेतों और आईटी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स 65000 के नीचे फिसला

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स इस गिरावट के चलते 65000 के आंकड़े के नीचे जा फिसला। आईटी और मिडकैप शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 202 अंकों की गिरावट के साथ 64,948 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी 55 अंकों की गिरावट के साथ 19,310 अंकों पर क्लोज हुआ है।

rajeshswari

सेक्टर का हाल
आज के ट्रेड में आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी आईटी 456 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। इसके अलावा बैंकिंग, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,हेल्थकेयर,ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि एफएमसीजी। मेटल्स, एनर्जी, मीडिया सेक्टर के शेयर गिरकर बंद हुए। मिड कैप और स्मॉल कैप सेक्टर के शेयर भी गिरकर क्लोज हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 9 स्टॉक तेजी के साथ और 21 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 14 शेयर तेजी के साथ 36 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।

इसे भी पढ़े   मासूम की मौत का पिता को न हुआ यकीन: रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर, मुंह से ही देने लगा सांस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *