चंदौली : ARTO सिपाही की अवैध ‘इंट्री फीस’

चंदौली : ARTO सिपाही की अवैध ‘इंट्री फीस’

गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

चंदौली (जनवार्ता)। परिवहन विभाग (ARTO) में तैनात एक सिपाही द्वारा ट्रकों से अवैध रूप से ‘इंट्री फीस’ वसूलने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

rajeshswari

मामले का पूरा ब्योरा इस प्रकार है

गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार यादव ने सदर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका काम विभिन्न जिलों से गिट्टी (पत्थर) लाकर बेचना है, जिससे परिवार का गुजारा चलता है। आरोप के मुताबिक, चंदौली ARTO में तैनात सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव ने उनके ट्रकों को बार-बार रोककर बेवजह चालान किया और परेशान किया।

19 फरवरी की रात चंदौली-मिर्जापुर सीमा पर बरईपुर गांव के पास एक ट्रक को जबरन चंदौली जिले में लाकर खड़ा कर दिया गया। चालक से संपर्क होने पर ट्रांसपोर्टर ने फोन पर बात की, तब सिपाही ने कथित तौर पर हर ट्रक से प्रति माह 5,000 रुपये की ‘इंट्री फीस’ मांगी। इनकार करने पर कारोबार खत्म करने की धमकी दी गई।

पैसे न देने पर ट्रक का चालान काटकर सीज कर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया गया। इसके बाद भी फोन पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले ‘इंट्री फीस’ के नाम पर करीब 90,000 रुपये ऑनलाइन और कुछ हजार रुपये नकद दे चुके हैं।

शिकायत मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच चल रही है, जिसकी जिम्मेदारी सीओ सदर को सौंपी गई है।

इसे भी पढ़े   13 साल का अफगानी बच्चा विमान के लैंडिंग गियर में छिपकर पहुंचा दिल्ली

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ‘मंथली पास’ या ‘इंट्री फीस’ के नाम पर ऐसी अवैध वसूली अब आम हो गई थी, जिससे छोटे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *